फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand high court decision on deoghar shiv barat route on bjp mp nishikant dubey plea section 144 imposed

Jharkhand High Court: देवघर प्रशासन के तय रूट से ही निकलेगी शिव बारात, HC ने खारिज की बीजेपी सांसद की याचिका

Fri, 17 Feb 2023 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Feb 2023 02:54 PM IST
सार

डॉ. निशिकांत दुबे के वकील प्रशांत पल्लव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास इनपुट है कि देवघर में निकलने वाली शिव बारात के परंपरागत रूट पर कुछ गड़बड़ी हो सकती है। 

विज्ञापन
Jharkhand high court decision on deoghar shiv barat route on bjp mp nishikant dubey plea section 144 imposed
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

देवघर में शिव बारात के रूट को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे की याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि प्रशासन द्वारा तय रूट से ही शिव बारात निकलेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर के उपायुक्त से कहा है कि वह प्रिंट मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक तय रूट का प्रचार प्रसार करें। डॉ. निशिकांत दुबे के वकील प्रशांत पल्लव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के पास इनपुट है कि देवघर में निकलने वाली शिव बारात के परंपरागत रूट पर कुछ गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए रूट में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महाशिवरात्रि के दिन देवघर में धारा 144 लगाने और शिव बारात का रूट निर्धारित करने के जिला प्रशासन के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद की याचिका खारिज करते हुए प्रशासन द्वारा तय रूट से ही शिव बारात निकालने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


देवघर शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है और हर साल शिवरात्रि के मौके पर देवघर में शिव बारात निकालने की परंपरा  रही है। इस साल भी उसकी तैयारी चल रही हैं लेकिन इसी बीच जिले के एसडीओ दीपांकर चौधरी ने आदेश जारी कर महाशिवरात्रि वाले दिन देवघर के कुछ हिस्सों में धारा 144 लगाने की बात कही। साथ ही शिव बारात का रूट भी तय किया गया था। भाजपा नेताओं का आरोप है कि हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ही देवघर के डीसी के माध्यम से ऐसा आदेश जारी करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिव बारात संचालन समिति की बैठक होगी और उसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संचालन समिति के अध्यक्ष का कहना है कि समिति चाहती है कि बारात का संचालन बेहतर तरीके से हो और कहीं भी भगदड़ की स्थिति ना हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed