{"_id":"5d7e306a8ebc3e93bf3bb935","slug":"jharkhand-hemant-soren-said-if-cm-raghubar-das-does-not-apologize-legal-actions-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुबर दास से कहा- माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुबर दास से कहा- माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें
Sun, 15 Sep 2019 06:07 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 15 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने झूठे आरोपों के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा। सोरेन ने कहा कि इसकी जांच होगी और सच सबके सामने आएगा।
विज्ञापन
सोरेन ने कहा, 'मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मुझ पर 500 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप लगाया है, जो गलत है। वह केवल मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते हैं। मैंने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा है और लिखित माफीनामे की मांग की है। उनके पास सात दिन का समय है, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लूंगा।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुबर दास को लेकर सोरेन ने कहा, 'मुख्यमंत्री की पत्नी के भाई खेमराज के खिलाफ नोटबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये लेने का मामला दर्ज है। सरकार ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। क्यों?' उन्होंने कहा, 'यह सरकार अपने ही लोगों के खिलाफ झूठ फैलाने का काम भर कर रही है।'
विज्ञापन