न्यौता देने दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन, 29 को लेंगे शपथ, पीएम मोदी और शाह को भी करेंगे आमंत्रित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन को मिली जीत के बाद शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे हेमंत सोरेन बुधवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
झारखंड के सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने कहा, मैंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनिया गांधी जी और राहुल जी को आमंत्रित किया है। सोनिया जी ने आश्वासन दिया है कि राहुल जी समारोह में शामिल होंगे। मैं शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी आमंत्रित करूंगा।
Hemant Soren, CM designate of Jharkhand: I have invited Sonia Gandhi Ji & Rahul Ji for the oath taking ceremony. Sonia Ji has assured that Rahul Ji will attend the ceremony. I will also invite Prime Minister and Home Minister for the oath taking ceremony. #Delhi pic.twitter.com/nFsGptK7Qj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 25, 2019
बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटें जबकि सहयोगी कांग्रेस को 16 और राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिली है। वहीं भाजपा को 25 और आजसू को दो सीटें मिली हैं। झारखंड विकास मोर्चा को तीन, कम्यूनिस्ट पार्टी (एमएल) को एक, एनसीपी को एक जबकि निर्दलीयों के खाते में दो सीटें गईं हैं।
लालू को मिल सकती है पेरोल
रिपोर्ट के मुताबिक, चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जल्द पेरोल मिल सकती है। कहा जा रहा है कि वे हेमंत सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि बिरसा मुंडा होटवार केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने फिलहाल ऐसे किसी आवेदन से इन्कार किया है।
29 दिसंबर को शपथ लेंगे हेमंत सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार की रात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस मौके पर उनके साथ झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक टीएस सिंहदेव भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए 29 दिसंबर की अपराह्र एक बजे का समय दिया है और समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी के मैदान में होगा। प्रदेश कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने नाम न बताने की शर्त पर दावा किया कि हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी में से भी कम से कम एक नेता जरूर शामिल होगा।