फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand has played important role in the development of nation: Governor

झारखंड ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है: राज्यपाल

Fri, 16 Nov 2018 01:21 PM IST
भाषा, रांची
भाषा, रांची Updated Fri, 16 Nov 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand has played important role in the development of nation: Governor
द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल - फोटो : Social Media
झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य ने पिछले 18 सालों में विकास के नये आयाम स्थपित किये हैं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति करने के साथ ही झारखण्ड ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। 
विज्ञापन


झारखंड की स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल मुर्मू ने कहा कि आज हमारा राज्य देश में ही नहीं वरन् विश्व क्षितिज पर भी उदीयमान सितारे की तरह अपनी चमक बिखेर रहा है। राज्य की जनता को भी सरकार से बहुत सी अपेक्षाएं हैं, जिसे पूर्ण करने के लिए हम सभी तत्पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं धरातल पर बेहतर रूप में दिखें, इसके लिए सरकारी तंत्र को समर्पित भाव से कार्य करने के साथ-साथ जन-सहयोग भी अपेक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 15 नवंबर का यह दिन हमारे लिए दोहरी खुशी लेकर आता है। आज के दिन भगवान बिरसा मुंडा ने इस पावन भूमि में जन्म लेकर हमें धन्य किया था और आज ही के दिन उनके सम्मान में अलग झारखण्ड राज्य का गठन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed