फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Governor Santosh Gangwar's courtesy visit to Narendra Modi, discussion on development law and order

Jharkhand: राज्यपाल संतोष गंगवार की पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट, विकास और विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Tue, 18 Mar 2025 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Mar 2025 05:58 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पीएम से विकास और विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पीएम को राजभवन पत्रिका भी भेंट की।

विज्ञापन
Jharkhand: Governor Santosh Gangwar's courtesy visit to Narendra Modi, discussion on development law and order
शिष्टाचार भेंट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों गणमान्य व्यक्तियों के बीच राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधारों और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

 
राज्यपाल महोदय ने प्रधानमंत्री को झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी देते हुए राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इस भेंट को राज्य के व्यापक हितों की दिशा में एक सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand:सिरम टोली फ्लाईओवर के रैंप निर्माण को लेकर विवाद गरमाया, आदिवासी समाज ने विरोध में निकाली शव यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य की गतिविधियों पर आधारित 'राज भवन पत्रिका' की भेंट
राज्यपाल गंगवार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की एक प्रति भी भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि के दौरान राज भवन की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों और प्रशासनिक पहलों को समाहित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed