फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Governor Santosh Gangwar met Home Minister Amit Shah in New Delhi discussed these issues

Jharkhand: राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 19 Mar 2025 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/नई दिल्ली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गृहमंत्री अमित से नई दिल्ली में बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान झारखंड को लेकर कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया।

विज्ञापन
Jharkhand Governor Santosh Gangwar met Home Minister Amit Shah in New Delhi discussed these issues
संतोष गंगवार और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। राज्य की विकास योजनाओं और वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की।राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, रांची द्वारा प्रकाशित 'राज भवन पत्रिका' की प्रति केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की। यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राज भवन, झारखंड की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है। इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल न केवल जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस पहल करने हेतु निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने राजभवन को आम जनमानस से जोड़ने हेतु कई सार्थक पहल किये  हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवाद और सहभागिता की स्पष्ट झलक मिलती है। वे राज्य के समग्र विकास हेतु विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से नियमित सुझाव लेते हैं, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी लागू होगी नई उत्पाद नीति, समझिए शराब बिक्री पर कैसे पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अंक में राज्यपाल महोदय द्वारा नागरिकों से संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जनकल्याण को साकार करने से संबंधित गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और विद्यालयों का भ्रमण कर शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया तथा छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। वे उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। वे अन्य राज्यों से आने वाले आगंतुकों को झारखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने और जनजातीय समाज के उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु विशेष पहल करने में अग्रसर रहते हैं। यह पत्रिका राज्यपाल की गतिशील कार्यशैली और झारखंड के सतत विकास की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का दर्पण है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed