{"_id":"6305556c1c0aa84bdf1740be","slug":"jharkhand-government-inks-scholarship-pact-with-british-high-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Scholarship: अब विदेश में पढ़ेंगे झारखंड के युवा, सरकार उठाएगी पूरी खर्च, जानिए कैसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Scholarship: अब विदेश में पढ़ेंगे झारखंड के युवा, सरकार उठाएगी पूरी खर्च, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
Wed, 24 Aug 2022 04:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Aug 2022 04:02 AM IST
सार
Jharkhand News: ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाशाली छात्रों की कोई कमी नहीं है, उनको समर्थन और निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आप जो सबसे अच्छी चीज कर सकते हैं वह उनकी शिक्षा में निवेश करना है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jharkhand News: झारखंड सरकार ने गरीब छात्रों को विदेश में शिक्षा के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिन्होंने पिछले साल मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति की शुरुआत करते हुए यह प्रतिबद्धता जताई थी। छात्रवृत्ति यूके में एक वर्षीय मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले साल शुरू की गई मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप झारखंड के युवाओं के लिए ब्रिटेन में विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरों का मार्ग प्रसस्त करेगी। आगे उन्होंने कहा कि आज झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज हम अपनी नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर एक नया रास्ता दिखाने जा रहे हैं। आज ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के एफसीडीओ और झारखंड सरकार के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत पहले चरण में केवल आदिवासी बच्चे ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए थे। अब हमारी सरकार उच्च शिक्षा के लिए इस छात्रवृत्ति योजना के तहत आदिवासी और पिछड़े वर्ग के बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजेगी। शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति यूके शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में शुरू होगी।
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि झारखंड में प्रतिभाशाली छात्रों की कोई कमी नहीं है, उनको समर्थन और निवेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आप जो सबसे अच्छी चीज कर सकते हैं वह उनकी शिक्षा में निवेश करना है। शिक्षा में निवेश वास्तविक निवेश है जिसके माध्यम से एक छोटा बीज एक विशाल पेड़ में विकसित हो सकता है।
पांच छात्रों का चयन होगा
इस समझौते के अंतर्गत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना हेतु अधिकतम पांच छात्र/छात्राओं का चयन किया जाएगा। चयनित पांच छात्र/छात्राओं की पूरी ट्यूशन फीस झारखंडड सरकार वहन करेगी। वहीं बाकी खर्चों का वहन विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग,(एफसीडीओ) द्वारा किया जाएगा। एमओयू के तहत सभी भुगतान भारत सरकार के द्वारा अनुमोदित दिशा-निर्देश के तहत होगा।
शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2022 है। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें- https://www.chevening.org/scholarship/india/