फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: goat price on olx 5000 to 1 lakh

एक लाख में बिका इमरान हाशमी, सुल्तान, दबंग को भी पीछे छोड़ा

Mon, 12 Sep 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
jharkhand: goat price on olx 5000 to 1 lakh

झारखंड की राजधानी रांची के बाजार में इमरान हाशमी की कीमत जब एक लाख लगी तो सुलतान और दबंग ताकते रह गए। इससे पहले की आप इन नामों को लेकर कोई कन्फ्यूजन पालें हम आपकी उलझन को दूर किए देते हैं। असल में बॉलीवुड सुपरस्टार और उनकी फिल्मों पर रखे गए ये नाम उन बकरों के हैं जिन्हें ईद उल जुहा पर कुर्बानी के लिए बाजार में लाया गया है। 

विज्ञापन


खास बात ये है कि ये बकरे इस बार OLX जैसी वेबसाइट पर ऑनलाइन भी बिक रहे हैं जिनकी कीमत लाखों में पहुंच रही है। 

मसलन, इमरान हासमी के नाम वाले बकरे की कीमत एक लाख तक पहुंच चुकी है जबकि शाहरुख, सलमान, दबंग, सुलतान और राउडी राठौर नाम वाले बकरों की भी अच्छी खासी कीमत मिल रही है। OLX पर ऑनलाइन बिक रहे इन बकरों की कीमत 5 हजार से शुरू होकर एक लाख तक पहुंच रही है। 

विज्ञापन

jharkhand: goat price on olx 5000 to 1 lakh

बकरीद 13 सितंबर को है जिसके लिए बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। खासकर रांची के जानवरों की मंडी में तो इस समय अच्छी खासी चहल पहल है। एक बकरा विक्रेता मोहम्मद साजिद ने बताया कि एक दिन पहले सलमान को 60 हजार रुपये में बेचा गया है, जबकि 65 हजार की कीमत वाला सुलतान को अभी ग्राहकों का इंतजार है। 

वो बताते हैं कि बाजार में बड़े और महंगे बकरों की बजाय सस्ते और छोटे बकरों की बिक्री अच्छी खासी है। एक अन्‍य विक्रेता मोहम्मद सराफ ने बताया कि रांची के बाजार में फिलहाल खुंटी, मंडार और अन्य नजदीकी जगहों से बकरे बिक्री के लिए आ रहे हैं। स्‍थानीय बकरों की कीमत 5 हजार से 20 हजार के करीब तक है। वो बताते हैं कि बकरों की खरीद फरोख्त में मौलतौल नहीं किया जाता इसलिए लोग अपने बजट वाले बकरे खरीदना ही पसंद करते हैं।

वहीं OLX और अन्य वेबसाइट पर बकरों को ऑनलाइन बेचने वाले अरबिंदो महतो कहते हैं, ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास बाजार में जाकर बकरा खरीदने का समय नहीं है ऐसे लोग वेबसाइट पर देखकर ही बकरे खरीद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed