{"_id":"5bbedf0b867a55284026fb4b","slug":"jharkhand-geeta-koda-would-join-congress-may-meet-rahul-along-with-marandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मधु कोड़ा की पत्नी गीता आज होंगी कांग्रेस में शामिल, राहुल से करेंगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मधु कोड़ा की पत्नी गीता आज होंगी कांग्रेस में शामिल, राहुल से करेंगी मुलाकात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
गीता कोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों पर तालमेल का गणित सुलझाने में विपक्षी दलों ने कवायद तेज कर दी है। भाजपा को सत्ता में वापसी करने से रोकने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकती हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, बाबू लाल मरांडी और लेफ्ट संगठनों के कुछ नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
भाजपा के खिलाफ झारखंड की विपक्षी पार्टियों को लामबंद करने के लिए पार्टी की योजना है कि अापसी खटास को खत्म कर एक विपक्षी गठबंधन को धरातल पर उतार सके। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो विधानसभा चुनाव में तालमेल करने में आसानी रहेगी। कांग्रेस की दावेदारी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है। इसमें एक-दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत झाविमो और राजद की भी नजर है। इन सीटों पर खींचतान भी हुई थी। लेकिन अब सामंजस्य बनाने की पहल गीता कोड़ा को कांग्रेस में सामिल कर किया जा रहा है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह इस मुहिम में काफी दिनों से लगे हुए थे। उन्होंने विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर उनका मन टटोला है। हेमंत सोरेन कई बार कांग्रेस के आला नेताओं से मिल चुके हैं। बाबूलाल मरांडी भी कांग्रेस नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। अब उम्मीद है कि सीटों के बटवारें पर माथापच्ची के बाद कोई रास्ता निकाल लिया गया होगा।
विज्ञापन