फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: geeta koda would join congress, may meet rahul along with marandi

झारखंड: मधु कोड़ा की पत्नी गीता आज होंगी कांग्रेस में शामिल, राहुल से करेंगी मुलाकात

Thu, 11 Oct 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
jharkhand: geeta koda would join congress, may meet rahul along with marandi
गीता कोड़ा
झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों पर तालमेल का गणित सुलझाने में विपक्षी दलों ने कवायद तेज कर दी है। भाजपा को सत्ता में वापसी करने से रोकने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले सकती हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आज पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, बाबू लाल मरांडी और लेफ्ट संगठनों के कुछ नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ झारखंड की विपक्षी पार्टियों को लामबंद करने के लिए पार्टी की योजना है कि अापसी खटास को खत्म कर एक विपक्षी गठबंधन को धरातल पर उतार सके। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो विधानसभा चुनाव में तालमेल करने में आसानी रहेगी। कांग्रेस की दावेदारी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है। इसमें एक-दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत झाविमो और राजद की भी नजर है। इन सीटों पर खींचतान भी हुई थी। लेकिन अब सामंजस्य बनाने की पहल गीता कोड़ा को कांग्रेस में सामिल कर किया जा रहा है।
विज्ञापन

 झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह इस मुहिम में काफी दिनों से लगे हुए थे। उन्होंने विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर उनका मन टटोला है। हेमंत सोरेन कई बार कांग्रेस के आला नेताओं से मिल चुके हैं। बाबूलाल मरांडी भी कांग्रेस नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। अब उम्मीद है कि सीटों के बटवारें पर माथापच्ची के बाद कोई रास्ता निकाल लिया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed