झारखंड: बोकारो में बंद पड़ी कोयला खदान में हादसा, चार लोग फंसे, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
बताया जा रहा है कि खदान में फंसे लोगों की लोकेशन और हालत के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोकारो में बंद पड़ी कोयला खदान में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां खदान धंसने के कारण खनन कार्य में लगे चार स्थानीय लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंव चुकी है। बताया जा रहा है कि खदान में फंसे लोगों की लोकेशन और हालत के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
Jharkhand | Four people are feared trapped in an abandoned coal mine in Bokaro.
विज्ञापन
"NDRF team present at the spot, the locations of victims are not clear yet," said NDRF Official pic.twitter.com/wPmkCpMh3J— ANI (@ANI) November 28, 2021
बताया जा रहा है कि बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित बंद पड़े पर्वतपुर कोल ब्लॉक में लंबे समय से अवैध खनन चल रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को खनन का काम चल रहा था। अचानक से खदान धंसने के कारण खनन कार्य मे लगे लोग फंस गए। कुछ लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया।