फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Former CM Champai Soren raised the issue of Bangladeshi infiltration in jamtara

Jharkhand: चंपाई सोरेन ने उठाया बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, कहा- 'ये लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहें हैं'

Mon, 24 Mar 2025 03:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Mar 2025 03:29 PM IST
सार

Jharkhand: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनसे विवाह कर रहे हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। इसके बाद उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है।

विज्ञापन
Jharkhand: Former CM Champai Soren raised the issue of Bangladeshi infiltration in jamtara
पूर्व सीएम चंपाई सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा गरमा गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने जामताड़ा में बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने झारखंड सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और उनकी जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने मांग की कि जो लोग धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, उन्हें आरक्षण से वंचित कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


चंपाई सोरेन का आरोप
चंपाई सोरेन ने संथाल परगना के जामताड़ा में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार आदिवासी विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा, "अबुआ सरकार (हमारी सरकार) ही आदिवासी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है। संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या के कारण आदिवासी समाज अपने ही राज्य में अल्पसंख्यक बनने की कगार पर है।" उन्होंने आदिवासी समाज से बिरसा मुंडा की तरह उलगुलान करने का आह्वान करते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकना ही झारखंड की अस्मिता को बचाने का एकमात्र उपाय है।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन और आरक्षण पर बयान
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनसे विवाह कर रहे हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। इसके बाद उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। उन्होंने कहा, "जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, उन्हें आदिवासी आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। आरक्षण सिर्फ उन आदिवासियों के लिए होना चाहिए जो अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान बनाए रखते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नक्सली हताश, क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज और मजबूत हो रहा', सीएम सोरेन की दो टूक


विपक्ष का पलटवार
चंपाई सोरेन के इस बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "चंपाई सोरेन को संविधान का उचित ज्ञान नहीं है। धर्म परिवर्तन करने के बाद भी किसी की आदिवासियत समाप्त नहीं होती। यदि आरक्षण को समाप्त करना है तो इसके लिए संसद में संविधान संशोधन करना होगा।" हेमलाल मुर्मू ने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी मुद्दों को हवा देने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है।

राजनीतिक माहौल गरमाया
चंपाई सोरेन के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा ने जहां इसे आदिवासी समाज की सुरक्षा से जोड़ा है, वहीं झामुमो इसे भाजपा की विभाजनकारी राजनीति बता रही है। आगामी दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed