फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Naxals frustrated as operations against them gaining strength: Jharkhand CM

Jharkhand: 'नक्सली हताश, क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज और मजबूत हो रहा', सीएम सोरेन की दो टूक

Sun, 23 Mar 2025 01:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Mar 2025 01:20 PM IST
सार

सीएम सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सीआरपीएफ के एक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। जवान बीते दिन पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट के दौरान घायल हो गया था और बाद इलाज के दौरान उन्होंने इम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Naxals frustrated as operations against them gaining strength: Jharkhand CM
Hemant Soren - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि नक्सली हताश हैं, क्योंकि उनके खिलाफ अभियान तेज हो गया है। यह अभियान सिर्फ तेज ही नहीं हुआ, बल्कि मजबूत भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की ओर से राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान ताकतवर हो रहे हैं।

विज्ञापन


जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई
सीएम सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सीआरपीएफ के एक जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। जवान बीते दिन पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट के दौरान घायल हो गया था और बाद इलाज के दौरान उन्होंने इम तोड़ दिया था। रांची में सीआरपीएफ की 133 बटालियन के मुख्यालय में शहीद जवान के सम्मान में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


'अभियान जारी रहेंगे'
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सोरेन ने कहा, 'जवान का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हैं, क्योंकि उनके खिलाफ अभियान मजबूत हो रहे हैं... अभियान जारी रहेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मारंगपोंगा जंगल के पास आईईडी विस्फोट हुआ था। इसमें सीआरपीएफ की 193 बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और एक अन्य जवान पार्थ प्रतिम डे घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया। बाद में एसआई मंडल ने राज्य की राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed