फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Forest department issued order to kill man-eater leopard News in Hindi

Jharkhand: मारा जाएगा आदमखोर तेंदुआ, वन विभाग ने जारी किया आदेश; हैदराबाद से बुलाया गया शिकारी

Thu, 19 Jan 2023 12:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jan 2023 12:24 PM IST
सार

पलामू संभाग में तेंदुए ने 10 दिसंबर के बाद से अब तक चार बच्चों को मार डाला है। इसमें गढ़वा में तीन और लातेहार में एक बच्चे की मौत हुई है। सभी की उम्र छह से 12 साल के बीच है।

विज्ञापन
Jharkhand: Forest department issued order to kill man-eater leopard News in Hindi
तेंदुआ - फोटो : iStock

विस्तार

झारखंड वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश जारी किया है। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने और पिंजरे में बंद करने के कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक असफलता नहीं हाथ लगी है। जानवर आदमखोर होता जा रहा है, ऐसे में उसे मारने का आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें, पलामू संभाग में तेंदुए ने 10 दिसंबर के बाद से अब तक चार बच्चों को मार डाला है। इसमें गढ़वा में तीन और लातेहार में एक बच्चे की मौत हुई है। सभी की उम्र छह से 12 साल के बीच है। मुख्य वन संरक्षक शशिकर सामंत ने बताया कि हमारी प्राथमिकता अभी भी जानवर को पकड़ना है, लेकिन अगर इस प्रक्रिया में जीवन के लिए खतरा पैदा होता है, जो उसे मारा जा सकता है। 
विज्ञापन


हैदराबाद से बुलाया गया शिकारी
अधिकारियों ने बताया, तेंदुए को मारने के लिए हैदराबाद के प्रसिद्ध शिकारी नवाब सफत अली खान को बुलाया गया है। वह यहां, पांच जनवरी से डेरा डाले हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि 28 दिसंबर के बाद से किसी भी व्यक्ति के मारे जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, कथित तौर पर तेंदुए द्वारा पालतू जानवरों को मारने की सूचना नियमित रूप से मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed