{"_id":"fd109b2a3fa5ffd7a9ed904921946721","slug":"jharkhand-flirting-protest-girl-students-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध किया तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध किया तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची वीमेंस कॉलेज में छात्राओं के छेड़खानी का विरोध करने पर उन्हें पीटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
रांची वीमेंस कॉलेज की पांच छात्राओं को आदिवासी हॉस्टल के युवकों ने साइंस ब्लॉक कैंपस में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस भी छात्राओं को पिटते देखती रही।
छात्राओं का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि छात्राओं को ही दोषी ठहराने लगे।
छेड़खानी का विरोध किया तो पूरे परिवार को चलती ट्रेन से फेंका
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बार-बार पूछ रहे थे कि छुट्टी के दिन वे कॉलेज परिसर में क्या कर रही थी। विरोध करने पर छात्राओं की निशानदेही पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, पर उसे तत्काल छोड़ भी दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक साइंस ब्लॉक कैंपस में पांच छात्राएं बैठी हुई थी। इसी बीच टूटी हुई चहारदीवारी से आदिवासी हॉस्टल के कुछ युवक वहां पहुंच गए। सभी छात्राओं से सवाल करने लगे कि वे यहां क्या कर रही हैं।
खाने में नमक कम पड़ा तो ले ली पत्नी की जान
विरोध करने पर छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद छात्राएं एकजुट होकर युवकों से भिड़ गईं। एक-दो युवकों को थप्पड़ भी मारा। शोर-शराबा सुन आदिवासी हॉस्टल से कुछ और युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद युवकों ने छात्राओं की पिटाई शुरू कर दी। पांचों छात्राओं को लात और मुक्के से पीटा।
पहाड़ी पर किया नाबालिग को अगवा, रेप