फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Five extremists including self-styled area commander of TSPC arrested weapons recovered

झारखंड: टीएसपीसी के स्वयंभू एरिया कमांडर सहित पांच चरमपंथी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Tue, 10 Jan 2023 10:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची/मेदिनीनगर
पीटीआई, रांची/मेदिनीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 10 Jan 2023 10:58 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चरमपंथियों से पिस्तौल, रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन, दो डायरी और नक्सलियों के पर्चे मिले हैं। उन्होंने बताया कि बसंत सिंह के खिलाफ नक्सल संबंधी कुल आठ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Five extremists including self-styled area commander of TSPC arrested weapons recovered
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के स्वयंभू एरिया कमांडर सहित पांच चरमपंथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि टीएसपीसी का स्वयंभू एरिया कमांडर बसंत सिंह उर्फ बच्चन जी उर्फ दिवाकर जी को पलामू जिले के दुरुहा हिल से नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। तीन साल पहले बसंत सिंह बिहार के गया जिले से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

विज्ञापन


सिन्हा ने बताया कि बसंत सिंह पलामू जिले क नौडिहा गांव का मूल निवासी है और पुलिस हिरासत से भागने के बाद पलामू और पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बसंत सिंह और चार अन्य चरमपंथियों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दुरुहा हिल से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चरमपंथियों से पिस्तौल, रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन, दो डायरी और नक्सलियों के पर्चे मिले हैं। उन्होंने बताया कि बसंत सिंह के खिलाफ नक्सल संबंधी कुल आठ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed