फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: family members press woman to drink urine

डायन बताकर महिला पर ढहाए ऐसे जुल्म, सुनकर आप भी कांप उठेंगे

Fri, 14 Aug 2015 05:39 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
jharkhand: family members press woman to drink urine

झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक बार फिर दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को डायन बताकर उन पर अत्याचार किया गया। एक घटना में महिला की मौत भी हो गई।

विज्ञापन


पहली घटना है राजधानी रांची से जुड़े गांव मनातू गांव की। जहां एक 37 वर्षीय विवाहिता को डायन बताकर उसके घरवालों ने ही तीन दिन तक उस पर जमकर सितम ढहाए।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार महिला को मंगलवार रात उसके पति ने आकर बचाया। बुधवार दोपहर महिला ने अपने पति को दुर्दशा सुनाई तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

विवाहिता रपर सास और देवरानियों ने ढहाए सितम

jharkhand: family members press woman to drink urine

पीड़ित महिला सुमित्रा गंजू ने रोते हुए बताया कि उसकी सास गालिया गंजू ने रविवार सुबह जब घर के सब मर्द काम करने चले गए तब उसे गालियां देनी शुरू कर दी। महिला के अनुसार सास ने उसे डायन बताते हुए कुछ दिन पहले मरे उनके तीन बैलों के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कुछ देर बाद ही सास गालिया के साथ उसके दो देवरों और देवरानियों ने भी डंडों से उसके साथ मारपीट की। उन लोगों ने उसके सिर और छाती पर भी लाठी से प्रहार किए। इसके बाद उसे मिट्टी के घर में बने एक कमरे में बंद कर दिया गया।

तीन बच्चों की मां सुमित्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों के अत्याचार यहीं खत्म नहीं हुए इसके बाद उसे पेशाब पीने को मजबूर किया गया। पीड़िता के अनुसार अत्याचारों का यह सिलसिला रविवार से मंगलवार दोपहर तक चलता रहा।

पति ने छुड़वाया चंगुल से

jharkhand: family members press woman to drink urine

मंगलवार शाम को उसका पति गंजू वापस आया तो उसने उनके चंगुल से पत्‍नी को छुड़वाया। इसके बाद वह उसे गंभीर हालत में लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया।

मामले में पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसके बाद पीड़िता को भी रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती कराया गया है।

वहीं पीड़िता के पति ने बताया कि उसने मामले की सूचना स्‍थानीय पंचायत को भी दी थी लेकिन उसने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर हादसे से बुरी तरह सहमी सुमित्रा वापस अपने घर नहीं जाना चाहती।

विज्ञापन

डायन बताकर वृद्धा की हत्या

jharkhand: family members press woman to drink urine

वहीं एक दूसरी घटना रांची से 40 किलोमीटर दूर कुंती जिले के जमहर गांव में हुई। जहां बुधवार रात एक 60 वर्षीय विधवा को डायन बताकर मार डाला गया। पुलिस के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने बुधवार रात वृद्धा राहिल मुंडैन के घर पर हमला कर दिया।

हमलावरों का आरोप था कि वह जादू टोना करके गांव के बच्चों को बीमार करती है। महिला का सालभर पहले भी ग्रामीणों ने उसे गांव से बहिष्कृत करके उसके जादू टोने के प्रभाव की जांच की थी।

कुंती के एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि महिला कुछ दिन पहले ही जमहर गांव में अपने एक रिश्तेदार के साथ वापस आई थी। मृतका मुंडैन मूल रूप से कामदारा ब्लाक के छतकपुर गांव की रहने वाली थी, जहां उसका इकलौता बेटा और परिवार के बाकी लोग रहते हैं।

पांच लोगों ने आधी रात को किया हमला

jharkhand: family members press woman to drink urine

एसपी ने बताया कि बीती रात पांच लोगों के एक समूह ने महिला के घर पर हमला किया था। जहां उसे और उसके बैल को भी मार डाला गया। हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया था।

उनका कहना था कि वृद्धा एक डायन है और उसकी वजह से उनके बच्चों और मवेशियों की मौत हो रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी जारी है। बता दें कि बीते 7 अगस्त को भी इसी तरह पांच महिलाओं को डायन बताकर मार डाला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed