{"_id":"5d4d08598ebc3e6cf60c8dcd","slug":"jharkhand-encounter-between-crpf-and-naxalites-in-khunti-district-one-naxalite-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली को मार गिराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली को मार गिराया गया
Fri, 09 Aug 2019 11:18 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:18 AM IST
सार
- झारखण्ड में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
- मुठभेड़ में एक नक्सली मार गिराया गया
- मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद
विज्ञापन
बरामद हथियार के साथ सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गुदड़ी के थोलकोबेरा जंगलों में सीआरपीएफ के 94 बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मार गिराया गया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ द्वारा भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किया गया है। अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। सीआरपीएफ द्वारा इलाके में खोज अभियान जारी है।
विज्ञापन
Jharkhand: An encounter broke out between troops of Central Reserve Police Force (CRPF), state police and naxals, earlier today in the forest area of Tholkobera in Gudri, the bordering area of Khunti district. Body of a Naxal recovered; arms&ammunition seized. pic.twitter.com/U2YzHy8bbD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2019
सीआरपीएफ को सूचना मिली थी कि खूंटी के रनिया और पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी इलाके में नक्सलियों को देखा गया है। इसके बाद से ही 94 बटालियन के जवान और जिला पुलिस मिलकर जंगलों में खोज अभियान चला रही थी। खोज अभियान के दौरान ही सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नकस्ली मार गिराया गया।
मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। जिसमें एक .315 बोर रायफल, दो डीबीबीएल, दो एके-47 मैगजीन और 10 से ज्यादा मोबाइल फोन भी बरामद किए है। साथ ही आधार कार्ड और बैंक की पास बुक भी बरामद की गई है।
मुठभेड़ के बाद से ही सीआरपीएफ की खोज अभियान जारी है।