{"_id":"630336defc0c4571b7666729","slug":"jharkhand-electrocution-deaths-ex-gratia-and-a-job-for-next-of-kin-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: तीन मृतकों के आश्रितों को 15 लाख और नौकरी जल्द, तिरंगा लगाते वक्त लगा था करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: तीन मृतकों के आश्रितों को 15 लाख और नौकरी जल्द, तिरंगा लगाते वक्त लगा था करंट
Mon, 22 Aug 2022 01:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:27 PM IST
सार
राष्ट्रध्वज फहराने के दौरान लोहे की रॉड घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को छू गई थी। इससे करंट फैल गया था और तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार जल्द ही उन तीन युवकों के आश्रितों को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और परिवार के एक सदस्य को संविदा नियुक्ति देगी, जिनकी 14 अगस्त को राष्ट्रध्वज लगाने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को रांची जिले के कांके प्रखंड के अरसांडे गांव में शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मैंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार एक या दो दिन में 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी।'
विज्ञापन
बता दें, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को अपने घर की छत पर तिरंगा फहराते समय बिजली का करंट लगने से एक परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई थी। रांची पुलिस ने बताया था कि राष्ट्रध्वज फहराने के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड घर के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को छू गई थी। इससे करंट फैल गया था और तीन लोगों की मौत हो गई थी। सीएम सोरेन ने संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन