फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Election 2019 Rahul Gandhi Public meeting in Barkagaon and Khijri

झारखंड में बोले राहुल गांधी- सरकार बनी तो जल, जंगल, जमीन वापस करेंगे

Mon, 09 Dec 2019 03:51 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Election 2019 Rahul Gandhi Public meeting in Barkagaon and Khijri
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

झारखंड में भाजपा सरकार को हटाकर अपनी सत्ता कायम करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को राहुल गांधी हजारीबाग के बड़कागांव में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भूमि अधिग्रहण विधेयक, 2013 लेकर आई थी, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए शर्ते थीं, नरेंद्र मोदी ने उसका विरोध किया था। अब पंचायत की सहमति के बिना ही भाजपा सरकार राज्यों में जमीनें हड़प रही है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन सरकार बनाती है तो झारखंड के लोगों को जल, जंगल, जमीन वापस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को देखकर कहती है कि यह रेप कैपिटल बन गया है। यूपी के भाजपा विधायक ने दुष्कर्म किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से धान की खरीद 2,500 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की है। अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आती है तो झारखंड के किसानों को भी यही दर मिलेगा। राहुल ने दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं डरे बिना घर से नहीं निकल सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सवाल किया- क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को किसी किसान से गले मिलते देखा है? प्रधानमंत्री का चेहरा टीवी पर दिखता है। यह फ्री में नहीं होता। इसके लिए बड़े-बड़े उद्योगपति पैसे देते हैं।


तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर मतदान होना है। इसमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed