फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2019 PM Narendra Modi Public meeting Barhi and Bokaro Live Updates

झारखंड: पीएम मोदी बोले- जनादेश के खिलाफ जाने वालों को सजा देगी जनता, कर्नाटक से हुई शुरुआत

Mon, 09 Dec 2019 01:12 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2019 PM Narendra Modi Public meeting Barhi and Bokaro Live Updates
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : BJP Twitter

झारखंड के बरही में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस और उसके साथियों की सरकार के दौरान भ्रष्टाचार और विकास के साथ लापरवाही देखी थी। इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। कर्नाटक के लोगों ने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस या जेडीएस वहां के लोगों से साथ विश्वासघात नहीं कर पाएंगे। ये देश के तमाम राज्यों के लिए संदेश है कि कोई जनादेश के खिलाफ जाएगा, जनता को धोखा देगा, तो पहला मौका मिलते ही जनता उसे पूरी सजा देगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने चुनाव में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत दिया था, लेकिन कांग्रेस ने पर्दे के पीछे से खेल करके भाजपा को सरकार बनाने नहीं दी थी। लेकिन आज जनता ने उन्हें सजा दी है, ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत हासिल कर रही है या तेजी से आगे बढ़ रही है। मैं स्थिरता और विकास के लिए भाजपा पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को भी याद रखना है। कांग्रेस कभी भी गठबंधन के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। ये अपने मतलब के लिए गठबंधन और जनादेश का उपयोग करती है। फिर अपने हित के लिए अपने सहयोगियों को कठपुतली की तरह उपयोग करती है।

अनुच्छेद 370 पर कहा यह
पीएम मोदी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर में अलग प्रधान, अलग संविधान को खत्म करने के लिए संघर्ष  किया। मुझे खुशी है कि उनकी भावना के अनुरूप आज जम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान पूरी तरह से लागू हो चुका है।

हजारीबाग के बाबू रामनारायण सिंह की प्रशंसा की
हजारीबाग के ही बाबू रामनारायण सिंह उन गिने चुने लोगों में से एक थे जिन्हें कांग्रेस का छल-कपट आजादी के समय ही पता चल गया था कि अब कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। वो उन शुरुआती लोगों में थे, जिन्होंने कांग्रेस की वोट बैंक की पॉलिटिक्स पर, राजनीति के लिए राष्ट्रनीति को दांव पर लगाने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे। छह-सात दशक पहले ही हजारीबाग के इस सपूत ने साफ कह दिया था कि कांग्रेस भारत में भ्रष्टाचार के दलदल को जन्म देने वाली है। उन जैसे दूरदर्शी व्यक्ति की हर बात सही होते आज हम देख रहें हैं।

कर्नाटक के परिणामों को याद रखना जरूरी है। देश में उठापटक की राजनीति करने वाले नेताओं को ये मजबूत संदेश है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के एक-एक उम्मीदवार को झारखंड में भी हराना जरूरी है। अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं। हम तय करें कि हम झारखंड को बर्बाद नहीं होने देंगे। हम कमल के फूल पर बटन दबाकर झारखंड को फिर एक बार मजबूती देंगे।

कांग्रेस ने राम मंदिर विवाद को वोटबैंक की राजनीति के लिए लटकाए रखा
पीएम मोदी ने कहा कि ये कांग्रेस ही है जिसने भगवान राम की जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद को अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए दशकों तक लटकाए रखा। ये फैसला भी तब आया जब आपने दिल्ली में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई।

ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया
पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक देश में ये मांग उठती रही कि झारखंड और देश के करोड़ों ओबीसी परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। लेकिन कांग्रेस और उसके साथियों ने पिछड़ों के हितों को बचाने वाला ये काम न तो किया और न होने दिया। ये काम भी तब हुआ, जब आपने दिल्ली में मोदी की सरकार बनाई। 

सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिया
सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को आरक्षण देने की मांग के लिए दशकों से आंदोलन चल रहा था। हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने का काम किया। जब भाजपा की सरकार होती है, चाहे वो दिल्ली में हो या झारखंड में, आपकी सेवा के लिए ईमानदारी से काम करती है। देश के आदिवासियों की जिंदगी, पिछड़ों की जिंदगी और बेहतर हो, उनकी मुश्किलें कम हो, इसके लिए हम दिन रात मेहनत करते हैं


पीएम मोदी की अगली सभा बोकारों में 
इसके बाद पीएम मोदी बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने तीन दिसंबर को खूंटी-जमशेदपुर और 25 नवंबर को डाल्टनगंज-गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। बरही में तीसरे चरण में 12 दिसंबर और बोकारो में चौथे चरण में 16 दिसंबर को मतदान होना है।

दोपहर दो बजे वे बोकारो में जनसभा को संबोधित करेंगे। बरही सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव अक्तूबर में भाजपा में शामिल हुए थे। मनोज यादव कांग्रेस के टिकट पर बरही सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर मनोज यादव का मुकाबला कांग्रेस के उमाशंकर अकेला से है। उमाशंकर अकेला पहले भाजपा में थे। उन्होंने 2009 में कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज यादव को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed