फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Election on two seats of Rajya Sabha, ruling party can win one, JMM-Congress both eyes

Jharkhand news: राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव, एक सीट जीत सकता है सत्तापक्ष, झामुमो-कांग्रेस दोनों की नजर

Sat, 21 May 2022 10:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 21 May 2022 10:49 AM IST
सार

सत्ता पक्ष एक सीट आसानी से जीत सकता है और यह कांग्रेस चाहती है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पार्टी की दावेदारी पेश कर दी है।

विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों को लेकर सरगर्मी तेज है। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। सत्ता पक्ष यानी झामुमो और कांग्रेस एक सीट जीत सकते हैं, लेकिन इस पर ये दोनों दल दावेदारी ठोंक रहे हैं। 
विज्ञापन

विधानसभा के समीकरणों के अनुसार सत्ता पक्ष एक सीट आसानी से जीत सकता है और यह कांग्रेस चाहती है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पार्टी की दावेदारी पेश कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले चुनाव में झामुमो नेता शिबू सोरेन को जीता कर भेजा गया था, इसलिए इस बार उसे मौका दिया जाए। बहरहाल, झारखंड मुक्ति मोर्चे के सूत्रों का कहना है कि पार्टी विधायक दल की बैठक जल्द बुलाई जाएगी, इसमें राज्यसभा सीट को लेकर चर्चा होगी। इस बीच, सीएम सोरेन दिल्ली जाकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से इस पर बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन


तेज हो रहीं राजनीतिक गतिविधियां
जैसे-जैसे राज्यसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य में इसे लेकर जोड़तोड तेज होती जा रही है। यदि सत्तारूढ़ दलों में बात नहीं बनी तो तकरार भी बढ़ सकती है। कांग्रेस की मांग साफ है, लेकिन झामुमो अभी फैसला टाल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का दावा नहीं बनता : भट्टाचार्य
उधर, झामुमो के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का कोई स्वाभाविक दावा नहीं बनता। हमारे पास 30 विधायक हैं, इसलिए दावा तो हमारा है। कांग्रेस गठबंधन के आधार पर सीट मांग सकती है, लेकिन उसकी मांग पर परिस्थितियों के अनुसार विचार होगा। कांग्रेस कह रही है कि मौजूदा हालात में कांग्रेस को राज्यसभा सीट की जरूरत है, इस सवाल पर। भट्टाचार्य ने कहा कि हमने तो केंद्र की राजनीति का हमेशा ध्यान रखा है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी हैं। हम गठबंधन धर्म निभा रहे हैं। गठबंधन के आधार पर हम दोनों राज्यसभा सीटों पर जीत का प्रयास करेंगे। 

राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का हक : ठाकुर
उधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार है। गठबंधन परस्पर सहमति से चलता है। दावे जैसी कोई बात नहीं है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन देश के मौजूदा सियासी समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस का राज्यसभा में मजबूत होना जरूरी है। 

मुख्यमंत्री सोरेन का रुख सकारात्मक है। विधानसभा चुनाव में भी हमने त्याग किया। पिछली बार हमने शिबू सोरेन को राज्यसभा में जीता कर भेजा था, इसलिए इस बार हमारा हक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed