फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand election may take place within 6 months

झारखंड में छह महीने के भीतर हो सकते हैं चुनाव

Sat, 16 Mar 2013 04:45 PM IST
नई दिल्ली/रांची/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Mar 2013 04:45 PM IST
विज्ञापन
jharkhand election may take place within 6 months

वित्त मंत्री चिंदबरम की मानी जाए तो केंद्र सरकार अगले छह महीने में झारखंड में विधानसभा चुनाव करा सकती है। वित्त मंत्री इस बात को लोकसभा में कह भी चुके हैं। यह बात उन्होंने लोकसभा में झारखंड के 2013-14 के लिए बजट पर हुई चर्चा के जवाब में कही।

विज्ञापन


इस मसले पर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी कह चुके हैं कि सरकार का झारखंड में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। सरकार चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है और हमारा इरादा छह महीने के अंदर राज्य में चुनाव कराने का है।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति शासन के दौरान झारखंड में कामकाज कैसे हो, इस पर विचार के लिए प्रदेश से आने वाले सांसदों की 23 मार्च को बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के राज्यपाल और आला अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री चिदंबरम ने सदन में कहा कि झारखंड अत्यंत धनी राज्य है लेकिन यह भी सच है कि यहां पर सबसे ज्यादा गरीब आबादी है और सबसे खराब राजनीतिक व्यवस्था रही है। यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि हमने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कोशिश की लेकिन सभी संस्थाएं ढह गई हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन के जरिए राज्य का विकास नहीं हो सकता। जनता द्वारा चुनी गई और जनता के प्रति समर्पित सरकार ही राज्य में विकास को संभव बना सकती है।


चिदंबरम के जवाब के बाद सदन ने झारखंड के बजट के संबंध में 2013-14 के लिए अनुदान मांगों, 2012-13 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों को ध्वनिमत से मंजूरी कर लिया।

इससे पहले बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार पर झारखंड की अनेक योजनाओं की राशि में कटौती करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed