फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand election 2024 Half population is showing strength in 13 out of 38 Assembly seats

Jharkhand Polls: 38 में 13 सीटों पर आधी आबादी दिखा रही दमखम, चार पर महिला प्रत्याशी आमने-सामने

Sun, 17 Nov 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अभिषेक रॉय, रांची
अभिषेक रॉय, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 05:13 AM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड की चार विधानसभा सीटों पर सीधे तौर पर महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। इनमें कल्पना सोरेन, सीता सोरेन, रागिनी व पूर्णिमा सिंह कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand election 2024 Half population is showing strength in 13 out of 38 Assembly seats
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: बाएं से सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, रागिनी सिंह, पूर्णिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में दूसरे चरण में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 38 सीटों पर जोर-आजमाइश चल रही है। इस चरण की 13 सीटें ऐसी हैं, जहां सीधे तौर पर आधी आबादी अपना दमखम दिखा रही है। इनमें चार विधानसभा सीटों पर सीधे तौर पर महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

विज्ञापन


राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक गांडेय से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी व झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन लड़ रही हैं। उन्हें चुनौती देने के लिए भाजपा ने मुनिया देवी को उतारा है। वहीं, झरिया में कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह और भाजपा की रागिनी सिंह मैदान में हैं। दोनों में देवरानी-जेठानी का रिश्ता है। रामगढ़ में कांग्रेस की ममता कुमारी और एनडीए की सुनीता चौधरी में मुकाबला है। उपचुनाव में सुनीता ने गोला गोलीकांड में दोषी पाए जाने पर विधायकी गंवाने वाली ममता के पति बजरंग महतो को शिकस्त दी थी। ऐसे में मुकाबला रोचक हो गया है।
विज्ञापन


डुमरी सीट पर भी दो महिलाओं के बीच मुकाबला है। मंत्री जगरनाथ महतो के दिवंगत होने के बाद पत्नी बेबी देवी राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं। उपचुनाव में जीतकर बेबी मंत्री बनीं थीं। उन्हें यशोदा देवी चुनौती दे रही हैं। हालांकि, जयराम महतो की दावेदारी से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। जामताड़ा में डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ सीता सोरेन रण में हैं। वहीं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह महगामा से, अपर्णा सेनगुप्ता निरसा से, सिंदरी से तारा देवी, जमुआ से मंजू कुमारी, बोकारो से श्वेता सिंह व जामा से डॉ. लुईस मरांडी चुनाव लड़ रही हैं। पाकुड़ से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed