फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Elderly couple found dead with slit throats in Latehar; CRPF ASI injured in IED blast

Jharkhand: झारखंड में जादू-टोने के संदेह में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या; पश्चिम सिंहभूम में IED धमाका

Mon, 17 Jul 2023 07:57 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 17 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

थाना प्रभारी निवास कुमार के मुताबिक, घटना रविवार रात राजधानी रांची से करीब 180 किमी दूर बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में हुई। आशंका जताई जा रही है कि 65 वर्षीय कृत सिंह और 60 वर्षीय तुलसवानी देवी की हत्या जादू-टोने के संदेह में की गई है।

विज्ञापन
Jharkhand: Elderly couple found dead with slit throats in Latehar; CRPF ASI injured in IED blast
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, जिले में एक बुजुर्ग दंपती की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों और पुलिस को संदेह है कि जादू-टोने के संदेह में दंपती की हत्या की गई है।

विज्ञापन


कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है: पुलिस
इस बीच, पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी निवास कुमार के मुताबिक, घटना रविवार रात राजधानी रांची से करीब 180 किमी दूर बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में हुई। आशंका जताई जा रही है कि 65 वर्षीय कृत सिंह और 60 वर्षीय तुलसवानी देवी की हत्या जादू-टोने के संदेह में की गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोनों के शव एक खाट के नीचे मिले 
दंपती की बेटी शांति देवी ने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता घर में अकेले रहते थे, जो उसके ससुराल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि दोनों के शव सोमवार सुबह एक खाट के नीचे मिले और उनका गला कटा हुआ था। शांति देवी ने पुलिस से कहा, 'गांव में कुछ लोग मेरी मां पर जादू-टोना का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते थे। करीब चार साल पहले कुछ लोगों ने मेरी मां को डायन कहकर पीटा भी था। उस वक्त मामला थाने में भी गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम सिंहभूम में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ कर्मी घायल
वहीं, पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक आईईडी फटने से सीआरपीएफ का एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि एक प्रतिबंधित संगठन द्वारा लगाए गए आईईडी में गोइलकेरा पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत कुइरा गांव के पास जंगल में ऑपरेशन के दौरान विस्फोट हो गया।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई
आज सुबह आईईडी विस्फोट में एएसआई को मामूली चोट आई और उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। एसपी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

इस बीच, पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन के साथ संयुक्त रूप से माओवादियों की गतिविधियों से प्रभावित कोर कोल्हान क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है।

Jharkhand: Elderly couple found dead with slit throats in Latehar; CRPF ASI injured in IED blast
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पॉक्सो अदालत से तीन को उम्रकैद की सजा
झारखंड के धनबाद जिले में पॉक्सो की एक कोर्ट ने सोमवार को दुष्कर्म के तीन दोषियों को चार साल पुराने एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जिले के चिरकुंडा थाने में 18 मार्च, 2019 को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने 13 मार्च 2019 को एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर लिया, जब वह एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही थी। अपराध के समय तीनों आरोपी नाबालिग थे और इस समय उनकी उम्र करीब 20 साल है।

Jharkhand: Elderly couple found dead with slit throats in Latehar; CRPF ASI injured in IED blast
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो

यूपी में जमानत पर छूटने के 17 साल बाद हत्या का दोषी झारखंड में गिरफ्तार
एसटीएफ ने एक हत्या के दोषी को हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। वह 17 साल पहले उत्तर प्रदेश में जमानत पर छूटने के बाद से लापता हो गया था। गुप्त सूचना के बाद लखनऊ की एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से हजारीबाग शहर के एक होटल में छापा मारा और 50 वर्षीय वेद प्रकाश पांडे को गिरफ्तार कर लिया। उसके सिर पर 50,000 रुपये का इनाम था।

क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले वेद प्रकाश को 2001 में एक विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई और उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। 2006 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत आदेश खारिज करने के बाद उनका पता नहीं चला। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उसने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वह इस दौरान अलग-अलग पहचान का उपयोग करके गोवा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और धनबाद में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed