फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Education Minister Ramdas Soren dies while undergoing treatment at hospital in Delhi

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Fri, 15 Aug 2025 11:38 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 11:38 PM IST
सार

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का निधन हो गया। 15 अगस्त को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
Jharkhand Education Minister Ramdas Soren dies while undergoing treatment at hospital in Delhi
रामदास सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। रामदास सोरेन का करीब दो हफ्तों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्हें 2 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


दरअसल 2 अगस्त को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन इंजरी हुई थी। हालत बिगड़े पर उन्हें जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था। अपोलो अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को डॉक्टरों ने कुछ दिन पहले ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने बताया कि, सिर में चोट लगने के बाद से रामदास सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र से विधायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा – "ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…"। इससे पहले महीने की शुरुआत में सीएम के पिता और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन का भी निधन हुआ था।

 

 

झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रामदास सोरेन का जाना लाखों चाहने वालों, शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं, स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के सहयोगियों और पूरे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपोलो अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया, जिन्होंने 2 अगस्त से लगातार उनका इलाज करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे सब बेबस हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा – "झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जताया दुख
इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रामदास सोरेन के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों में झारखंड ने दो बड़े नेता खो दिए हैं। रामदास सोरेन को झारखंड आंदोलन का एक मजबूत स्तंभ माना जाता था। वे बहुत बड़े नेता थे और कोल्हान क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed