{"_id":"660832bb62dbc07f3b023699","slug":"jharkhand-ed-files-prosecution-complaint-against-hemant-soren-4-others-latest-news-update-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के पूर्व सीएम और चार अन्य के खिलाफ ED का आरोप-पत्र; न्यायिक हिरासत में हैं हेमंत सोरेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के पूर्व सीएम और चार अन्य के खिलाफ ED का आरोप-पत्र; न्यायिक हिरासत में हैं हेमंत सोरेन
Sat, 30 Mar 2024 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सोरेन को रांची के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया है।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। कोर्ट ने 21 मार्च को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में सोरेन की न्यायिक हिरासत चार अप्रैल तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
इससे पहले कोर्ट ने 15 फरवरी को सोरेन को 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 21 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को रांची के होटवार में बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रखा गया है।
विज्ञापन