फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand: Do MBA fee in three installments!

झारखंड: तीन किस्तों में फीस देकर करो एमबीए

Wed, 20 Mar 2013 05:12 PM IST
धनबाद/एजेंसी
धनबाद/एजेंसी Updated Wed, 20 Mar 2013 05:12 PM IST
विज्ञापन
jharkhand: Do MBA fee in three installments!
झारखंड में अब एमबीए करने वालों के लिए राहत की खबर। यहां एमबीए के लिए अब तीन समान किस्तों में फीस का भुगतान करने की सुविधा दी हैँ इंडियन स्कूल ऑफ माइंस ने। संस्थान ने सत्र 2013-16 के लिए एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम की प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की।
विज्ञापन


तीन वर्षीय प्रोग्राम के लिए आईएसएम ने छात्रों को तीन वर्ष में तीन इंस्टॉलमेंट देकर इस प्रोग्राम को पूरा करने की सुविधा दी है। इसके लिए एक अप्रैल से एप्लीकेशन फार्म आईएसएम के आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईएसएम धनबाद डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


आईएसएम परिसर स्थित मैनेजमेंट ब्लॉक में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रो.जेके पटनायक और प्रो.कंपन मुखर्जी ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया पहले ही वर्ष धनबाद और आसपास के 16 मध्य व वरीय क्रम के प्रबंधकों व व्यवसायियों ने इस पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया। इस बार एमबीए में 50 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। इसकी कक्षाएं शनिवार एवं रविवार को चलती हैं। इस अवसर पर प्रो.प्रमोद पाठक और प्रो.चंदन भर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया

- फार्म उपलब्धता : वेबसाइट पर एक अप्रैल से
- 2000 का डिमांड ड्राफ्ट रजिस्ट्रार आईएसएम के नाम
- आवेदन पत्र की अंतिम तिथि : 17 मई
- लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की जानकारी वाया ई-मेल : 27 मई
- लिखित परीक्षा : 9 जून, सुबह 9 से 10:30
- परिणाम का प्रकाशन : वेबसाइट पर 14 जून
- चयनित छात्रों की प्रवेश : 8-9 जुलाई
- कक्षाएं प्रारंभ : 20 जुलाई
- एमबीए प्रोग्राम फीस : 2,86,949, तीन वर्ष में तीन इंस्टॉलमेंट के जरिए देय की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed