{"_id":"65ca5775d96ecd567902fed9","slug":"jharkhand-disappointed-over-removal-of-soren-s-portrait-from-classroom-teen-writes-to-ex-cm-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हेमंत सोरेन की फोटो कक्षा से हटाने से निराश छात्रा ने पूर्व CM को लिखा पत्र; 23 फरवरी से बजट सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हेमंत सोरेन की फोटो कक्षा से हटाने से निराश छात्रा ने पूर्व CM को लिखा पत्र; 23 फरवरी से बजट सत्र
Mon, 12 Feb 2024 11:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:08 PM IST
सार
Jharkhand: पलामू जिले के सीएम एक्सीलेंस स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा मनीषा ने हाथ से पत्र लिखकर अपनी निराशा व्यक्त की है। मनीषा सोरेने के कार्यकाल में शिक्षा में सुधार के प्रयासों से प्रभावित है।
विज्ञापन
Hemant Soren
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के स्कूलों से अब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर हटाई जा रही है। उनकी जगह नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तस्वीर लगाई जा रही है। इस बदलाव से निराश एक स्कूली छात्रा अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाई और उसने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र लिखा है। यह पत्र अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पलामू जिले के सीएम एक्सीलेंस स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा मनीषा ने हाथ से पत्र लिखकर अपनी निराशा व्यक्त की है। मनीषा सोरेने के कार्यकाल में शिक्षा में सुधार के प्रयासों से प्रभावित है। उप-संभागीय मजिस्ट्रेट अनुराग कुमार तिवारी ने कहा, स्थानीय प्रशासन को घटना के संबंध में कोई वीडियो नहीं मिला है। लेकिन अगर जरूरी होगा तो आगे जांच की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिंसिपल करुणानंद तिवारी ने कहा, कई छात्रों और अभिभावकों ने सोरेन की शैक्षिक पहल की सराहना की है। जिसमें वंचितों के लिए निशुल्क स्कूली शिक्षा भी शाम है। कन्नी राम चौक निवासी मनीषा (तेरह वर्षीय) नियमित रूप से कक्षा में जाती है। जमीन घोटाले में धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोरेन को गिरप्तार किया है। लेकिन, इसके बावजूद उनके योगदान के लिए छात्रों के माता-पिता उनका बहुत सम्मान कर रहे हैं।
विज्ञापन
पत्र में छात्रा ने क्या लिखा
मनीषा ने अपने पत्र में लिखा, हमारे प्यारे हेमंत अंकल, अभी आपकी ओर से बनाए गए स्कूल में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रही हूं। इससे पहले मोहल्ले के एक निजी स्कूल से निकलकर यहां आने तक का मेरा सफर किसी सपने के साकार होने से कम नहीं था। इस स्कूल में आकर हम काफी खुश हैं।
पत्र में उन्होंने लिखा, आज मेरे स्कूल से आपका फोटो हटाया जा रहा था। यह देखकर हमें तकलीफ हुई और यह पत्र लिखने से खुद को नहीं रोक पाई। हमें कक्षा में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में आपका नाम याद करवाया गया था। यह पढ़ते हुए आफका नाम जीवन का हिस्सा बन गया। आप हमारे जैसे अनेक बेटियों के लिए उम्मीद की किरण हैं। हमने एक दीदी को बीच में पढ़ाई छोड़ते देखा था। आपके रहने से एक हिम्मत, ताकत मिली थी कि अब कोई बहन-बेटियां पढ़ाई लिखाई नहीं छोड़ेंगी। हेमंत अंकल अब हमने रोना बंद कर दिया है और पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दे रहे हैं। अब अपने स्कूल में आपकी तस्वीर देखना चाहती हूं। आपकी लाडली बेटी, मनीषा।
23 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा राज्य का बजट सत्र
राज्य की विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। चंपई सोरेन सरकार 27 फरवरी को अपना पहले बजट पेश करेगी और सत्र में सात कार्य दिवस होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
झारखंड की पांचवीं विधानसभा का 15वां सत्र 23 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 का तीसरा अनुपूरक बजट 23 फरवरी को पेश किया जाएगा। विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, हमें स्थिति के अनुसार काम करना होगा। आगामी आम चुनाव को देखते हुए हमें इसे छोटा रखना होगा।