{"_id":"628816e19b359d3d8f51be5f","slug":"jharkhand-dgp-neeraj-sinha-directed-police-officers-to-keep-a-strict-vigil-on-illegal-mining-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"jharkhand: अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखें, डीजीपी ने पुलिस को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
jharkhand: अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखें, डीजीपी ने पुलिस को दिए आदेश
Sat, 21 May 2022 04:02 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 May 2022 04:02 AM IST
सार
पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को राज्य में सक्रिय अपराधियों की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को हर जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। डीजीपी ने राज्य पुलिस मुख्यालय में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान चेतावनी दी कि यदि कोयला, रेत और पत्थर के अवैध खनन या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि के संबंध में शिकायत दर्ज की जाती है तो स्थानीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को राज्य में सक्रिय अपराधियों की एक सूची तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें वे लोग भी शामिल हैं जो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कहा कि यदि आवश्यक हो तो उनकी जमानत रद्द करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें और उन पर नजर रखें। उन्होंने अधिकारियों को वाहनों का औचक निरीक्षण करने और साइबर अपराधों पर नजर रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में कहा कि जब कभी भी किसी अपराधी के गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश करने की संभावना हो, शहरों की सीमाओं को बिना देरी के सील कर दिया जाना चाहिए।