{"_id":"615017686c5ef90223412496","slug":"jharkhand-crime-news-three-family-members-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: डायन के शक में परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास: डायन के शक में परिवार के तीन लोगों की हत्या, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट
Sun, 26 Sep 2021 12:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:17 PM IST
सार
दोनों आरोपित मृतकों के भतीजे हैं। उनका कहना है कि मरने वाले तीनों तंत्र-मंत्र कर उनके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। कुछ दिन पहले इसको लेकर विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
अंधविश्वास
- फोटो : social Media
विस्तार
झारखंड के गुमला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार रात रिश्तेदारों ने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। हत्या डायन होने के शक में की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। उनके पास से कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र करता था परिवार
घटना लूटो गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतकों में बंधन उरांव, सोमरी देवी व उनकी बहू बासमुनी देवी शामिल है। हत्या के आरोपी उनके भतीजे बिपता उरांव व जुलू उरांव ने बताया कि तीनों तंत्र-मंत्र करके उनके परिवार को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है और हत्या का असल कारण तलाश रही है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों का मृतकों से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों की बची जान
वारदार की जानकारी देते हुए आरोपितों ने पुलिस को बताया कि रात के समय बासमुनी देवी अपने सास-ससुर को खाना परोस रही थी। इसी समय दोनों घर में घुसे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुन बासमुनी किचन से बाहर आई, इसके बाद दोनों ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान दूसरे कमरे में दो मासूम सो रहे थे, जिनकी जान बच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद लाल ने बताया कि तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घटना का असल कारण पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।