फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime News Kashmiri youths beaten after not say 'Pakistan Murdabad', threatened to leave Ranchi

झारखंड: 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' नहीं कहा तो कश्मीरी युवकों की कर दी पिटाई, रांची छोड़कर जाने की दी धमकी

Fri, 12 Nov 2021 09:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Nov 2021 09:53 AM IST
सार

कश्मीरी युवकों का कहना है कि कुछ स्थानीय लोग उन पर पाकिस्तान मुर्दाबाद और कश्मीर जिंदाबाद का नारा लगाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
Jharkhand Crime News Kashmiri youths beaten after not say 'Pakistan Murdabad', threatened to leave Ranchi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारंखड के रांची में रहने वाले तीन कश्मीरी युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां के डोरंडा में रहने वाले सोनू कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीनों की पिटाई कर दी। आरोप है कि सोनू कुमार जबरदस्ती तीनों कश्मीरी युवकों से पाकिस्तान मुर्दाबाद और कश्मीर जिंदाबाद का नारा लगाने का दबाव बनाने लगा। जब युवकों ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उनकी पिटाई कर दी गई। साथ ही साथ रांची छोड़कर जाने तक की धमकी दे डाली। तीनों युवकों ने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


ऊनी कपड़ों का करते हैं कारोबार 
कश्मीर के तीनों युवक बिलाल अहमद, सब्बीर अहमद व वसीम अहमद ने बताया कि वे सभी 20 साल से रांची डोरंडा इलाके में किराए के एक मकान में रहते हैं। वे यहां ऊनी कपड़ों का कारोबार करते हैं। बिहाल अहमद ने बताया कि हर साल सर्दी के मौसम में वे कश्मीर से ऊनी कपड़े लाकर रांची में बेचते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्थानीय युवक उन्हें धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
डोरंडा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कश्मीरी युवकों की शिकायत मिली है, इसी के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोनू के घर पर भी छापेमारी की थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। रांची सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed