फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime man beheads cousin over land dispute in khunti Mentally challenged teenager raped in palamu

Jharkhand: जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, दोस्तों संग भाई ने ली कटे सिर के साथ सेल्फी; पलामू में दुष्कर्म

Tue, 06 Dec 2022 04:08 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 06 Dec 2022 04:08 PM IST
सार

झारखंड के खूंटी जिले में जमीन विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई का सिर काट कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही दोस्तों संग कटे सिर के साथ सेल्फी भी ली। वहीं, पलामू जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Jharkhand Crime man beheads cousin over land dispute in khunti Mentally challenged teenager raped in palamu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में जमीन विवाद में जहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई का सिर काट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, पलामू जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पहली घटना खूंटी के मुरहू इलाके में हुई।  जानकारी के अनुसार, खूंटी में 20 वर्षीय आदिवासी युवक ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय चचेरे भाई का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली।  घटना पिछले दिनों मुरहू इलाके में हुई थी। मृतक के पिता दसई मुंडा ने दो दिसंबर को प्रथामिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


खूंटी के एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए छह लोगों में शीनू मुंडा, अमरजीत पूर्ति, तिलतिला, अनमोल टूटीवर, कामंता शेरगिढ़, चांदमनी गुडिया शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्राथमिकी में मृतक के पिता ने कहा है कि एक दिसंबर को परिवार के अन्य सदस्य काम के लिए खेत में गए थे और उनका बेटा कानू मुंडा घर पर अकेला था। शाम को घर लौटने पर पता चला कि उसका भतीजा सागर मुंडा और उसके दोस्तों ने कानू का अपहरण कर लिया है. जब कानू का कोई सुराग नहीं मिला तो पिता ने अगले दिन प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और उनकी निशानदेही पर कुमांग गोपाला जंगल से कानू का धड़ और 15 किमी दूर दुलवा तुंगरी इलाके से कटा सिर बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली थी। उन्होंने  कहा कि मृतक के फोन सहित पांच मोबाइल फोन, खून से सने दो धारदार हथियार, एक कुल्हाड़ी और एक एसयूवी जब्त की गई है।


मानसिक विक्षिप्त किशोरी से दुष्कर्म
वहीं, दूसरी घटना पलामू जिले के पाठकपगार इलाके की बताई गई है, जहां बीते शनिवार को एक युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि घर आने के बाद जब पीड़िता ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया, तो पीड़ित लड़की के भाई और पिता विरोध दर्ज कराने के लिए आरोपी के घर पहुंच गए। लेकिन आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने बाप-बेटे को लाठियों से पिटाई कर दी। हमले में घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को मामला दर्ज किया गया और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed