फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Crime: Criminals entered the house and stabbed the young man to death

Jharkhand Crime: घर में घुसकर अपराधियों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम; जानें

Mon, 19 May 2025 02:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 02:27 PM IST
सार

Jharkhand:  रांची के कांके डैम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात अपराधियों ने 35 वर्षीय रमेश उरांव को उसके घर में घुसकर चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jharkhand Crime: Criminals entered the house and stabbed the young man to death
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना से दहल उठी। कांके थाना क्षेत्र के डैम साइड इलाके में सोमवार को एक मुंडन समारोह के दौरान कुछ अज्ञात अपराधी एक घर में घुस आए और रमेश उरांव नामक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। रमेश की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल रमेश को परिजनों ने आनन-फानन में रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश उरांव जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोश, सड़क जाम
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कांके रोड को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया।
विज्ञापन


पुलिस जुटी जांच में, सभी पहलुओं पर हो रही जांच
गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के पारिवारिक तथा कारोबारी संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे रंजिश, जमीन विवाद या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकली सिंदूर यात्रा, जमशेदपुर में दिखी मातृशक्ति की अद्भुत झलक

स्थानीय लोगों में दहशत
दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जब दिन के उजाले में कोई अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। लोगों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस की समझाइश और आश्वासन के बाद इलाके में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed