फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: CPIM leader Subhash Munda has been shot dead by unknown assailants in Ranchi

Jharkhand: रांची में माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, कार्यालय में बैठे थे; जांच जारी

Thu, 27 Jul 2023 02:25 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Jul 2023 02:25 AM IST
सार

Jharkhand: रांची के दलदली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। रांची (ग्रामीण) कए एसपी नौशाद आलम ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे जब उन्हें बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
Jharkhand: CPIM leader Subhash Munda has been shot dead by unknown assailants in Ranchi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम अज्ञात बदमाशों ने सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने रांची के दलदली चौक पर शाम 7 से 8 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया, जब सीपीआई (एम) नेता सुभाष अपने कार्यालय में थे। रांची (ग्रामीण) के एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सुभाष अपने कार्यालय में बैठे थे, जब उन्हें बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस मौके पर है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने इलाके की दुकानों में तोड़फोड़ की और सड़क को जाम कर दिया। आईजी (ऑपरेशंस) अमोल वी होमकर ने मीडिया को बताया कि एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के कारण कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई है। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि मामले में विशेष जांच दल का गठन किया गया है और हम सभी पहलुओं और सभी स्तरों पर मामले की जांच कर रहे हैं। हम जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष मुंडा हटिया सीट से दो बार विधानसभा चुनाव और मांडर निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव लड़ चुके थे। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार बदमाश वहां आए और उन पर सात गोलियां चलाईं।


हत्या के विरोध में प्रदर्शन
सीपीआई (एम) नेता की हत्या के विरोध में देर रात तक प्रदर्शन जारी था। विप्लव ने कहा कि मुंडा पार्टी की राज्य समिति के सदस्य थे। वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि गुरुवार से राज्य कमेटी की बैठक होनी थी और मुंडा को भी इसमें शामिल होना था। विप्लव ने कहा कि हमने लोगों से कानून-व्यवस्था अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है। साथ ही हमने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दोषियों को पकड़ने के लिए तुरंत विशेष जांच दल गठित करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed