फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Council of Ministers meeting was held under the chairmanship of Chief Minister Hemant Soren

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Tue, 25 Mar 2025 06:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

Jharkhand: 25 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आइए जानते हैं इन फैसलों के बारे में आसान भाषा में।

विज्ञापन
Jharkhand Council of Ministers meeting was held under the chairmanship of Chief Minister Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले झारखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष छूट देने वाला एक नया विधेयक लाने की मंजूरी दी गई है। इससे राज्य के छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति में एक बार की विशेष छूट दी गई है। इससे उनके करियर ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और विभागीय समिति की सिफारिश के अनुसार छह कर्मचारियों की सेवा को नियमित करने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


वित्तीय स्वीकृतियां
वित्तीय वर्ष 2024-25 के तीसरे अनुपूरक व्यय विवरणी और वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्राक्कलन को मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति दी गई। साथ ही, झारखंड इकोनॉमिक सर्वे 2024-25 को विधानसभा में पेश करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति
राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए 3451 विशेष प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के पद सृजित किए गए हैं। इनमें 2399 पद इंटरमीडिएट स्तर के और 1052 पद स्नातक स्तर के होंगे। ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण को लागू करने के लिए त्रि-पक्षीय समझौते (MOU) पर हस्ताक्षर करने की स्वीकृति दी गई। इससे न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सरकारी जमीन पर होती है गौ हत्या, झारखंड सरकार के मंत्री ने प्रतिबंधित मांस बैन करने की मांग की

अधिकारी की बर्खास्तगी
पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिका, लातेहार की सेवा से बर्खास्तगी को मंजूरी दी गई है। उन पर झारखंड सरकारी सेवक नियमावली के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं, राज्य कर्मियों के कार्यों के डिजिटलीकरण के लिए झारखंड के प्रधान महालेखाकार कार्यालय को 50.037 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।


पढ़ें: चंपाई सोरेन ने उठाया बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, कहा- 'ये लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहें हैं'

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
स्वास्थ्य विभाग के तहत झारखंड कम्युनिटी हेल्थ असिस्टेंट संवर्ग की नई नियमावली बनाई गई है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही बालपहाड़ी सिंचाई योजना के तहत बालपहाड़ी डैम के डाउनस्ट्रीम में बराज के निर्माण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। इससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी। वहीं, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े भवनों के निर्माण की अनुमति दी गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कुछ संशोधन किए गए हैं, जिससे योजना का क्रियान्वयन और बेहतर होगा। जल संसाधन विभाग के निर्माण कार्यों पर जीएसटी दर को 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है। इससे जुड़ी देयताओं को मंजूरी दी गई है। ये सभी फैसले राज्य के विकास को गति देने और जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed