फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Congress workers break lock of Dhanbad party office sealed by High Court

झारखंड: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धनबाद पार्टी कार्यालय का ताला तोड़ा, हाईकोर्ट ने किया था सील

Tue, 15 Feb 2022 03:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, धनबाद
पीटीआई, धनबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Feb 2022 03:42 AM IST
सार

यह घटना तब हुई जब धनबाद जिले के पार्टी प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक आधिकारिक बैठक करने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। पुलिस ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कार्यकर्ताओं के साथ लुबी सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और सील तोड़कर इमारत में प्रवेश किया।
 

विज्ञापन
Jharkhand Congress workers break lock of Dhanbad party office sealed by High Court
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार को धनबाद शहर में एक पार्टी कार्यालय का ताला कथित रूप से तोड़ दिया, जिसे 2011 में उच्च न्यायालय के आदेश पर सील कर दिया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह घटना तब हुई जब धनबाद जिले के पार्टी प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक आधिकारिक बैठक करने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। पुलिस ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कार्यकर्ताओं के साथ लुबी सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और सील तोड़कर इमारत में प्रवेश किया।
विज्ञापन


घटना के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा, "पार्टी अदालत के आदेशों का बहुत सम्मान करती है। मैं आदेश (पार्टी कार्यालय को सील करने के बारे में) को पढ़ने के बाद ही उचित टिप्पणी करूंगा।" उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की भावना और कानून-दोनों का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिला बोर्ड के अध्यक्ष रॉबिन गोराई ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


जिला बोर्ड के साथ विवाद के बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर अप्रैल 2011 में पार्टी कार्यालय को सील कर दिया गया था। पता चला है कि जमीन जिला बोर्ड की है और पार्टी ने इसे 30 साल के लिए लीज पर लिया था जो कई साल पहले खत्म हो गया था। इस संबंध में झारखंड उच्च न्यायालय में मामला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed