झारखंड: घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, कहा- महिला दिवस पर मिला उपहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने भी महिला दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं।
महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख सभी विधानसभा के बाहर सभी लोग हैरान थे। वहीं, जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह घोड़ा उन्हें उपहार में मिला है।
उन्होंने कहा, 'यह घोड़ा मुझे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि राठौर द्वारा उपहार में दिया गया है।'
Jharkhand: Congress MLA Amba Prasad arrives at the Assembly riding a horse in Ranchi.
"This horse has been gifted to me by Colonel (retired) Ravi Rathore on the occasion of #InternationalWomensDay," she says. pic.twitter.com/fwBnoAzAuGविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 8, 2021