फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Cong leader Sunny Toppo joins BJP Latest News Update

Politics: झारखंड कांग्रेस नेता सनी टोप्पो भाजपा में शामिल, राज्य सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sun, 22 Jan 2023 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Jan 2023 08:09 PM IST
सार

झारखंड कांग्रेस ने कहा कि टोप्पो के भाजपा में शामिल होने से वैसे भी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Jharkhand Cong leader Sunny Toppo joins BJP Latest News Update
Sunny Toppo - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। टोप्पो ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मंदार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

विज्ञापन


टोप्पो ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और मंदार के लोगों ने सरकार को उखाड़ फेंकने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि लोग विकास चाहते हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।
विज्ञापन


इस अवसर पर बोलते हुए प्रकाश ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और यूपीए सरकार के तहत राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक खराब हो गई है। वहीं, मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर टोप्पो भाजपा में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से पार्टी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच झारखंड कांग्रेस ने कहा कि टोप्पो के भाजपा में शामिल होने से वैसे भी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन कहा कि टोप्पो ने पहले ही खुद को पार्टी की गतिविधियों से अलग कर लिया था। हमें नहीं लगता कि उनके जाने से कोई फर्क पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed