फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Sorens request, No Rath Yatra in Jharkhand this year due to Covid19, worship in homes only

झारखंड: सीएम ने किया आग्रह- कोविड की वजह से इस साल झारखंड में कोई रथ यात्रा नहीं, घरों में ही करें पूजा

Tue, 13 Jul 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 03:05 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand CM Sorens request, No Rath Yatra in Jharkhand this year due to Covid19, worship in homes only
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों से अपने घरों में भगवान जगन्नाथ की पूजा करने का अनुरोध किया है क्योंकि मौजूदा कोविड-19 स्थिति की वजह से इस साल रथ यात्रा नहीं निकाली जाएगी।

विज्ञापन


झारखंड के मुख्यमंत्री का आग्रह, अपने घरों में ही करें भगवान जगन्नाथ की पूजा
सोरेन ने कहा कि लगातार दूसरे साल रथ यात्रा की इजाजत नहीं दी जा सकती क्योंकि राज्य में अभी भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। बकौल सोरेन, रथ यात्रा की अनुमति नहीं देने से मुझे दुख होता है लेकिन हमारे भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई कड़े कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


कोविड-19 के कारण कई त्योहारों को घरों में ही मनाना पड़ रहा। अपने घरों की सुरक्षा के लिए भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लें।

झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़े 3,46,279 पहुंच गई है, जिनमें से 423 सक्रिय मामले हैं। जबकि 3,40,737 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और 5,119 मरीजों ने अब तक संक्रमण से दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed