{"_id":"656c0c35d722ab4f390f1a47","slug":"jharkhand-cm-should-face-ed-if-he-is-clean-babulal-marandi-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: यदि सीएम ने गलती नहीं की है तो उन्हें ईडी का सामना करना चाहिए, बाबूलाल मरांडी ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: यदि सीएम ने गलती नहीं की है तो उन्हें ईडी का सामना करना चाहिए, बाबूलाल मरांडी ने लगाए ये आरोप
Sun, 03 Dec 2023 10:34 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:34 AM IST
सार
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं किया है तो वह ईडी से क्यों भाग रहे हैं? अगर वह पाक साफ हैं और उन्होंने कोई काला धन नहीं कमाया है तो उन्हें ईडी का सामना करना चाहिए।
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी, नेता, भाजपा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर कथित भ्रष्टाचार और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "अगर वह बेदाग हैं तो उन्हें ईडी का सामना करना चाहिए।" पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने शनिवार को धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अपराधियों, कोयला चोरों और पुलिस के बीच सांठगांठ ने झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब कर दी है। कोयला क्षेत्र धनबाद में पूरी मशीनरी कोयला चोरी में शामिल है और इसका हिस्सा सीधे मुख्यमंत्री को जाता है। मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से भाग रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "अगर मुख्यमंत्री ने कुछ गलत नहीं किया है तो वह ईडी से क्यों भाग रहे हैं? अगर वह पाक साफ हैं और उन्होंने कोई काला धन नहीं कमाया है तो उन्हें ईडी का सामना करना चाहिए।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "झारखंड में अपराध और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। राज्य के युवाओं का पलायन जारी है। रोजगार की खराब स्थिति के कारण, झारखंड के 15 मजदूर, जो नौकरी के लिए उत्तराखंड गए थे, एक सुरंग में फंस गए। धनबाद सदर के भाजपा विधायक ने कहा, "धनबाद में जबरन वसूली बढ़ रही है। दूसरी ओर, धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने भी जिले में बढ़ते अपराध और कोयला लूट पर चिंता जताई।"