बिहार में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्ट, झारखंड आएं होनहार छात्रः रघुबर दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड और बिहार के मुख्मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है, नीतीश कुमार द्वारा झारखंड सरकार को निशाना बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री रघुबर दास ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी है।
इसके बहाने रघुबर दास ने बिहारी छात्रों से भी यह अपील कर दी कि अच्छी शिक्षा के लिए वह झारखंड में आ सकते हैं। यहां उन्हें पढ़ाई के अच्छे माहौल के अलावा आईआईटी, आईआईएम सहित अन्य प्रमुख संस्थान मिलेंगे।
बिहार में टॉपर घोटाला सामने आने के बाद से राज्य सरकार तो निशाने पर है ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इसी पर उंगली उठाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा बिहार के प्रतिभाशाली छात्र जो उच्च और गुणवत्ता वाली शिक्षा की चाह रखते हैं और राज्य में पढ़ाई का माहौल न होने के कारण पढ़ नहीं पा रहे हैं वह झारखंड आ सकते हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री ने की बिहार के छात्रों से अपील
डिजिटल इंडिया के एक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रघुबर दास ने बिहारी छात्रों से यह अपील की। रघुबर ने कहा किसी भी राज्य और देश की क्षमताओं का अंदाजा उसकी प्रतिभाओं की गहराई से होता है और झारखंड ने इस मामले में खुद को साबित किया है।
केंद्र की मदद से झारखंड लगातार राज्य में एक के बाद एक उच्च शैक्षिक संस्थानों की स्थापना कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा आज राज्य में आईआईटी धनबा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डिफेंस यूनिवर्सिटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षा संस्थान हैं। जो राज्य के साथ ही देशभर के छात्रों को शिक्षा का उजाला प्रदान कर रहे हैं।
इसी बहाने बिहार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आज बिहार की पहचान शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के रूप में बन चुकी है। देश दुनिया में लोग बिहार की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी वह खास तस्वीरें देख रहे हैं जो उसकी असलियत बयां कर रही है। यहां पैसे लेकर छात्रों को पास किया जा रहा है।
उन्होंने बिहारी छात्रों से अपील करते हुए कहा मैं अभिभावकों को झारखंड आने का न्यौता देता हूं जो यहां आकर नेतारहाट विद्यालय, सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालयों में होने वाली पढ़ाई के बारे में जान सकें।