फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: cm says, we invites bihar's student for education in jharkhand

बिहार में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्ट, झारखंड आएं होनहार छात्रः रघुबर दास

Tue, 28 Jun 2016 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: cm says, we invites bihar's student for education in jharkhand
- फोटो : ANI

झारखंड और बिहार के मुख्मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है, नीतीश कुमार द्वारा झारखंड सरकार को निशाना बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री रघुबर दास ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्‍था पूरी तरह चौपट कर दी है। 

विज्ञापन


इसके बहाने रघुबर दास ने बिहारी छात्रों से भी यह अपील कर दी कि अच्छी शिक्षा के लिए वह झारखंड में आ सकते हैं। यहां उन्हें पढ़ाई के अच्छे माहौल के अलावा आईआईटी, आईआईएम सहित अन्य प्रमुख संस्‍थान मिलेंगे। 
विज्ञापन


‌बिहार में टॉपर घोटाला सामने आने के बाद से राज्य सरकार तो निशाने पर है ही राज्य की शिक्षा व्यवस्‍था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इसी पर उंगली उठाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा बिहार के प्रतिभाशाली छात्र जो उच्च और गुणवत्ता वाली शिक्षा की चाह रखते हैं और राज्य में पढ़ाई का माहौल न होने के कारण पढ़ नहीं पा रहे हैं वह झारखंड आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री ने की बिहार के छात्रों से अपील

Jharkhand: cm says, we invites bihar's student for education in jharkhand

डिजिटल इंडिया के एक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रघुबर दास ने बिहारी छात्रों से यह अपील की। रघुबर ने कहा किसी भी राज्य और देश की क्षमताओं का अंदाजा उसकी प्रतिभाओं की गहराई से होता है और झारखंड ने इस मामले में खुद को साबित किया है। 

केंद्र की मदद से झारखंड लगातार राज्य में एक के बाद एक उच्च शैक्षिक संस्‍थानों की स्‍थापना कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा आज राज्य में आईआईटी धनबा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, डिफेंस यूनिवर्सिटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षा संस्‍थान हैं। जो राज्य के साथ ही देशभर के छात्रों को शिक्षा का उजाला प्रदान कर रहे हैं।

इसी बहाने बिहार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आज बिहार की पहचान शिक्षा व्यवस्‍था में भ्रष्टाचार के रूप में बन चुकी है। देश दुनिया में लोग बिहार की शिक्षा व्यवस्‍था से जुड़ी वह खास तस्वीरें देख रहे हैं जो उसकी असलियत बयां कर रही है। यहां पैसे लेकर छात्रों को पास किया जा रहा है। 

उन्होंने बिहारी छात्रों से अपील करते हुए कहा मैं अभिभावकों को झारखंड आने का न्यौता देता हूं जो यहां आकर नेतारहाट विद्यालय, सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालयों में होने वाली पढ़ाई के बारे में जान सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed