{"_id":"5c1d4272bdec2256bb251180","slug":"jharkhand-cm-raghuvar-das-announce-5000-rupees-per-acre-for-kharif-crops-in-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में किसानों को हर वर्ष खरीफ फसल के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़: रघुवर दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में किसानों को हर वर्ष खरीफ फसल के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़: रघुवर दास
Sat, 22 Dec 2018 01:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रघुवर दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हिंदी भाषी राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद किसानों के लिए पोटली खोलने वाली भाजपा राज्य सरकारों में झारखंड सरकार भी शामिल हो गयी है। उसने शुक्रवार को 22.76 लाख किसानों को 2250 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाने के लिए हर साल खरीफ फसल के लिए उन्हें 5000 रुपये प्रति एकड़ देने की अचानक घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार शाम अचानक बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि राज्य सरकार किसानों को प्रति वर्ष खरीफ फसल के लिए 5000 रुपये प्रति एकड़ की राशि देगी। जिन किसानों के पास एक एकड़ से कम जमीन है उन्हें भी न्यूनतम 5000 रूपये प्रतिवर्ष दिये जायेंगे। यह राशि उन्हें सीधे चेक के माध्यम से दी जायेगी।
विज्ञापन
इस योजना से राज्य के 22.76 लाख लघु एवं सीमांत किसान लाभान्वित होंगे। इसे मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के नाम से शुरु किया जाएगा। वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में इस योजना को शामिल किया जा रहा है। इस योजना पर राज्य सरकार लगभग 2250 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।’
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में यह योजना काफी सहायक साबित होगी। किसानों को बीज, खाद व अन्य कृषि निवेश के लिए दूसरों पर या बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा। उन्हें खेती के लिए किसी से कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।’
उन्होंने कहा कि यह पूर्णतया कृषक कल्याण योजना होगी। सीधे खाते में राशि जाने से किसान अपनी मर्जी से फसल के लिए बीज, खाद आदि बाजार से खरीद सकेंगे। इससे कृषि उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होगी। इस योजना के तहत 45 लाख एकड़ जमीन पर धान फसल रोपने वाले कृषकों को लाभ मिलेगा।
दास ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। फिलवक्त राज्य में 14.85 लाख किसानों की फसल बीमा के लिए प्रीमियम (66 करोड़ रूपये सालाना) भी राज्य सरकार द्वारा भरा जा रहा है। साथ ही किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
उधर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी किसानों के विकास के लिए 10000 करोड़ रुपये की योजना का एलान किया। राज्य मंत्रिमंडल ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ‘कालिया’ योजना को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि यह योजना कर्जमाफी के तौर पर नहीं होगी, लेकिन इससे 30 लाख से ज्यादा छोटे किसानों को लाभ होगा। इसके तहत हर किसान परिवार को खरीफ और रबी फसलों के लिए पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।