{"_id":"5e0d29198ebc3e878e382dac","slug":"jharkhand-cm-orders-inquiry-into-the-matter-of-electric-current-in-basukinath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : वासुकिनाथ मंदिर में करंट से मौत के मामले में सीएम ने दिया जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : वासुकिनाथ मंदिर में करंट से मौत के मामले में सीएम ने दिया जांच का आदेश
Thu, 02 Jan 2020 04:49 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 02 Jan 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका जिले के वासुकिनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में करंट लगने से सुमित कुमार झा पंडा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होगी और इस मामले में जो दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को नए साल के मौके पर वासुकिनाथ मंदिर के गर्भ गृह में अचानक विद्युत करंट आने से सुमित रंजन झा नामक 30 वर्षीय पंडा की मौत हो गई और दो श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन