फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren media advisor got the ED office spied

Jharkhand CM Hemant Soren: सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार ने ईडी ऑफिस की कराई थी जासूसी

Sat, 24 Dec 2022 07:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 07:06 AM IST
सार

ईडी ने अदालत को बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता पंकज मिश्रा की 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में गिरफ्तारी के बाद यह योजना बनाई गई।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren media advisor got the ED office spied
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड हाईकोर्ट को बताया है कि मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित केस में उसकी जांच को बाधित करने के लिए मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू और महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से उसके अंचल कार्यालय की जासूसी कराई गई। इसमें दोनों के बीच ईडी के अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने पर बात हुई है। 
विज्ञापन


ईडी ने अदालत को बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता पंकज मिश्रा की 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में गिरफ्तारी के बाद यह योजना बनाई गई। ईडी ने कोर्ट को बताया कि अभिषेक प्रसाद की कॉल को ‘कानूनी तौर पर इंटरसेप्शन’ के तहत रखा गया था। इसने हाईकोर्ट के साथ इंटरसेप्टेड कॉल्स के ट्रांसक्रिप्ट भी साझा किए।
विज्ञापन


उनकी कॉल को इंटरसेप्ट किया गया था जो उनके नंबर 94**41 के माध्यम से दूसरे नंबर 94**32 (राजीव रंजन, एडवोकेट जनरल) पर किया गया था। अभिषेक प्रसाद आरोपी पंकज मिश्रा के लिए एक सरकारी वकील की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed