फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand cm hemant soren inaugurates four lane flyover ranchi traffic environment day

Jharkhand: झारखंड में पर्यावरण और विकास का संगम, सीएम हेमंत सोरेन ने किया सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन

Thu, 05 Jun 2025 07:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली से मेकॉन गोलचक्कर तक नए चौड़ी सड़क वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। 
 

विज्ञापन
jharkhand cm hemant soren inaugurates four lane flyover ranchi traffic environment day
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने आधुनिकतम तकनीक से निर्मित फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड पथ सह आरओबी परियोजना का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर का नाम दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर रखा गया। इस परियोजना से राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सीएम ने रांची के वन भवन, डोरंडा में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सिरमटोली सरना स्थल में पूजा अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख समृद्धि और शांति की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों के सुव्यवस्थित विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कई योजनाएं धरातल पर हैं और कई जल्द लागू होंगी। इस फ्लाईओवर के कारण यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जिससे समय व ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर विकास कार्य
हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के हर वर्ग, समुदाय और तबके के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लागू कर रही है। शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए कई पहलें की जा रही हैं, जैसे मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य देश या राज्य की तुलना झारखंड से करना सही नहीं, लेकिन वहां की अच्छी व्यवस्थाओं को अपने प्रदेश की जरूरतों के अनुसार अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड की वीरों वीरांगनाओं को नमन
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों वीरांगनाओं की धरती है। देश की आजादी और संविधान निर्माण में यहां के लोगों का बड़ा योगदान रहा है। ऐसे शहीदों को सम्मान देना जारी रहेगा। हेमंत सोरेन ने पर्यावरण पर हो रहे हमले को मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि इसे बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

वनों को बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान
उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जीवन का गहरा संबंध है। सभी को एक एक पेड़ लगाने की पहल करनी चाहिए ताकि पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव आए। झारखंड को हरियाली का प्रदेश बनाना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है। पर्यावरण के बिना विकास असंभव है। इसलिए संतुलित विकास की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।


यह भी पढ़ें:  हेमंत सरकार ने दी बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में झारखंड को विकास की नई दिशा देने वाले कई अहम फैसले

दृढ़ संकल्प और जागरूकता से पर्यावरण बचाना होगा
सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अलावा हर व्यक्ति का दृढ़ संकल्प पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें प्लास्टिक मुक्त विकल्पों को अपनाना होगा। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव, शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक अमित कुमार महतो, सुरेश बैठा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed