फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren inaugurated 20 Development Projects

Jharkhand: मुख्यमंत्री सोरेन ने 3,698 करोड़ रुपये की 323 योजनाओं की रखी नींव, 20 योजनाओं का लोकार्पण भी किया

Sun, 31 Dec 2023 07:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 31 Dec 2023 07:02 AM IST
सार

सीएम ने 849.37 करोड़ की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तीन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की एक-एक, पथ  निर्माण विभाग की छह योजनाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren inaugurated 20 Development Projects
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को 323 योजनाओं की नींव रखी। इन योजनाओं पर 3,698.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें कृषि, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास विभाग की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उसमें रिम्स रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, देवघर, साहिबगंज, दुमका और गढ़वा में क्रिटिकल केयर ब्लॉक अस्पताल, रांची पलामू और देवघर में धनवंतरी आयुष अस्पताल, रांची के धुर्वा में चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क, गढ़वा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, लातेहार में कोल्ड स्टोरेज, रांची के सोनाहातु में स्वर्णरेखा नदी पर पुल, लातेहार सरायकेला और पलामू स्थित एकलव्य विद्यालय में मल्टीपरपज ऑडिटोरियम शामिल हैं। सीएम ने 849.37 करोड़ की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तीन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पर्यटन और श्रम विभाग की एक-एक, पथ  निर्माण विभाग की छह योजनाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed