फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren gave appointment letters to 2000 people, 80 percent women

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने 2000 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र, 80 प्रतिशत महिलाएं 

Tue, 07 Dec 2021 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Dec 2021 08:43 AM IST
सार

सीएम ने 80 प्रतिशत ऐसी महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा है, जो दूसरे प्रदेशों में जाकर काम करती थीं।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren gave appointment letters to 2000 people, 80 percent women
हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के 2000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है। ये सभी लोग ओरमांझी स्थित कुल्ही में नौ टेक्सटाइल कंपनियों में काम करेंगे। खास बात यह है कि सीएम की तरफ से 80 प्रतिशत ऐसी महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है, जो दूसरे प्रदेशों में जाकर काम करती थीं और अपनी जीविका चलाती थीं। इस दौरान सीएम ने ओरमांझी के कुल्ही में ही चार टेक्सटाइल कंपनियों का उद्घाटन भी किया। 

विज्ञापन


औद्योगिक घरानों से की अपील
सीएम ने इस दौरान औद्योगिक घरानों से अपील की कि अगर सरकार उन्हें जमीन देती है तो इसका इस्तेमाल वे उद्योग लगाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि जमीन को न ही खाली रहने दें और न ही यहां पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण होने दें। लोगों ने बहुत ही उम्मीदों के साथ अपील जमीनें सौंपी हैं। इसलिए उन्हें रोजगार के साथ सशक्त होने का अवसर भी दें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि युवाओं के हुनर की पहचान करे और राज्य के विकास में उसका उपयोग कर उन्हें सम्मान दे। इसके लिए राज्य सरकार एक पॉलिसी लाई है, जिसके तहत सुनिश्चित किया जाएगा कि औद्योगिक संस्थाओं में काम करने वालों में 75 प्रतिशत मानव बल राज्य का ही हो। 
विज्ञापन


सीएम ने जिन टेक्सटाइल कंपनियों का उद्घाटन किया उनमें किशोर एक्सपोर्ट, द वेस्ट बैंड, श्री गणपति क्रिएशन और वैलेंसिया अप्पेरल शामिल है। इससे पूर्व उन्होंने बोकारे के बालीडीह में डालमिया सीमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed