फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren cautioned officials that no laxity in crime control will be tolerated in the state

Jharkhand: अपराधियों को लेकर सख्त हुए सीएम सोरेन, कहा- अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Fri, 16 Jun 2023 01:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 01:50 AM IST
सार

सोरेन ने कहा कि अपराधों पर नकेल कसने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren cautioned officials that no laxity in crime control will be tolerated in the state
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को  निर्देश दिए कि राज्य में अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान सीएम सोरेन ने अधिकारियों से हत्या, डकैती, जबरन वसूली, चोरी, साइबर अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, एससी/एसटी उत्पीड़न, अपहरण, पॉक्सो एक्ट, बलात्कार जैसे विभिन्न आपराधिक अपराधों में दर्ज मामलों का विश्लेषण करने को कहा और अपराध के मुख्य कारण का पता लगाने पर चर्चा की। 
विज्ञापन


अपराध नियंत्रण में कोताही बर्दाश्त नहीं
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम ने कहा, समीक्षा बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में हर जिले की रिपोर्ट ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। सरकार इस मामले में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी। सोरेन ने यह भी कहा कि अपराधों पर नकेल कसने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता राज्य के नागरिकों को बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रदान करना है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड में इस साल 30 अप्रैल तक पिछले एक साल में विभिन्न अपराधों से संबंधित 20,446 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम ने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी तरह के तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। सोरेन ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस ने उग्रवाद से निपटने में देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।  सोरेन ने पुलिस से कहा, राज्य में चरमपंथ का लगभग सफाया हो चुका है। अब आपको समाज को सुरक्षित रखने में वही जिम्मेदारी निभानी है। उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के अलावा गृह विभाग की प्रमुख सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अजय कुमार सिंह, सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे.



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed